पटना में नीतीश कुमार से मिले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

feature-top

केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात बिहार विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन हुई।

इससे पहले अमित शाह ने गुरुवार को कहा था कि बिहार चुनाव एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा था कि चुनाव बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पर फैसला होगा।


feature-top