राहुल गांधी आप गलत हैं, पीएम मोदी ट्रंप से डरते नहीं : अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन

feature-top

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने कड़ा तंज कसा है। गायिका ने राहुल गांधी के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “आप गलत हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रंप से डरते नहीं हैं।

 दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में एक पोस्ट में आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह निर्णय लेने देते हैं कि भारत रूसी तेल खरीदेगा या नहीं।

राहुल गांधी की इसी टिप्पणी पर अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता में प्रधानमंत्री बनने की कोई योग्यता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी भारत के एक सशक्त और स्वतंत्र नेता हैं, जो अपने देश के हित में फैसले लेते हैं, न कि किसी के दबाव में।


feature-top