चैतन्यानंद की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए और बढ़ी

feature-top

पटियाला हाउस स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने वसंत कुंज स्थित एक शैक्षणिक संस्थान की 17 छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी की न्यायिक हिरासत 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।

आरोपित को न्यायिक हिरासत समाप्त होने पर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से मजिस्ट्रेट अदालत ने उसकी हिरासत अवधि दो सप्ताह के लिए और बढ़ाने का आदेश दिया।


feature-top