मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ

feature-top

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 13,000 करोड़ रुपये के घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। बेल्जियम के एंटवर्प शहर की एक अदालत ने चोकसी के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है।

कोर्ट ने भारत की ओर से की गई प्रत्यर्पण की मांग को सही ठहराते हुए चोकसी की गिरफ्तारी को वैध करार दिया।

यह फैसला भारत के लिए एक अहम कदम है, जो चोकसी को देश में लाकर कानून के सामने पेश करना चाहता है।


feature-top