पाकिस्तान का एक-एक इंच अब ब्रह्मोस की जद में: राजनाथ सिंह

feature-top

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान की हर इंच ज़मीन ब्रह्मोस की रेंज में है और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो हुआ वह तो बस एक ट्रेलर था। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने साबित कर दिया कि जीत भारत की आदत बन गई है।

केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ यहाँ सरोजिनी नगर स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई।


feature-top