ममता बनर्जी के पूर्व करीबी सहयोगी सोवन चटर्जी की हुई वापसी

feature-top

कोलकाता के पूर्व मेयर और मंत्री सोवन चटर्जी, जो कभी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी थे, सात साल बाद प्रशासन में वापसी करी। उनकी वापसी को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब पार्टी चुनौतियों का सामना कर रही है।

पश्चिम बंगाल सरकार की एक अधिसूचना में घोषणा की गई है कि सोवन चटर्जी को अगले आदेश तक न्यूटाउन कोलकाता विकास प्राधिकरण (एनकेडीए) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एनकेडीए एक वैधानिक निकाय है जो एनकेडीए अधिनियम, 2007 के तहत न्यूटाउन क्षेत्र के विकास और नागरिक कार्यों के लिए ज़िम्मेदार है। चूँकि यह टाउनशिप किसी एक नगरपालिका के अंतर्गत नहीं आता है, इसलिए एनकेडीए अनिवार्य रूप से इसके नागरिक प्राधिकरण के रूप में कार्य करता है। यह पद पहले वरिष्ठ नौकरशाह देबाशीष सेन और अलपन बंदोपाध्याय के पास था।


feature-top