- Home
- टॉप न्यूज़
- भूपेश बघेल ने BJP सरकार पर साधा निशाना
भूपेश बघेल ने BJP सरकार पर साधा निशाना
नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि “बस्तर को खुशहाल बनाने का काम कांग्रेस ने शुरू किया था और आगे भी जारी रखेगी, लेकिन माओवाद को राजनीतिक मुद्दा बनाकर छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ दोहरी राजनीति न कीजिए। हम शांति स्थापित कर अपना खुशहाल छत्तीसगढ़ बनाएंगे। नक्सल मुक्ति के नाम पर हम आपको बस्तर बेचने नहीं देंगे, यह भी याद रखिए।
भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा – “कितना छोटा दिल है प्रधानमंत्री जी! छत्तीसगढ़ की जनता जानती है कि आज अगर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं तो वह कांग्रेस सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति और हमारे ‘विश्वास, विकास, सुरक्षा’ के सूत्र के कारण ही संभव हुआ है। ऐसे समय में जब माओवाद कमजोर हो रहा है, तब भी आप कांग्रेस को नक्सलवाद से जोड़कर छींटाकशी कर रहे हैं।
यह दर्शाता है कि आपके लिए देश की आंतरिक सुरक्षा से ज्यादा विपक्ष पर झूठे आरोप लगाना महत्वपूर्ण है। बघेल ने आगे कहा कि “हमने तो केंद्रीय गृहमंत्री को भी इस लड़ाई में सहभागी बनने के लिए आभार व्यक्त किया है। लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता सब देख और सुन रही है।
मत भूलिए कि नक्सलवाद और आतंकवाद की सबसे बड़ी कीमत कांग्रेस ने ही चुकाई है। हमारे कई बड़े नेता एक कथित नक्सल हमले में मारे गए थे, जिसकी जांच को आपकी पार्टी के नेताओं ने हर बार रोका।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
