बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस में टिकट बंटवारे पर मचा बवाल

feature-top

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि टिकट बंटवारे में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई और पैसे वालों को तरजीह दी गई।

इस मसले पर पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की स्टेट रिसर्च सेल के प्रमुख आनंद माधव के नेतृत्व में कई नेताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

यह विवाद कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है, क्योंकि बिहार चुनाव में महागठबंधन के हिस्से के तौर पर पार्टी की अहम भूमिका है।


feature-top