भारत में चुनावों में होती है हेराफेरी, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट नहीं मानते सच्चाई : सैम पित्रोदा

feature-top

कांग्रेस नेता और भारतीय प्रवासी कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा के बयान ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल मचा दी है।

पित्रोदा ने दावा किया है कि भारत में चुनावों में हेराफेरी होती है, लेकिन चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट इस सच्चाई को स्वीकार नहीं करते।

सैम पित्रोदा ने कहा, लोगों को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की मांग करनी चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र की शुरुआत वहीं से होती है। आप जानते हैं कि चुनावों में गड़बड़ी होती है। हमारे पास इसके सबूत हैं और हम इसे समझते हैं।

 मैं यह बात लंबे समय से कह रहा हूं — कुछ लोग इसे गंभीरता से लेते हैं, कुछ नहीं।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।


feature-top