महाराष्ट्र में 96 लाख फर्जी वोटर : राज ठाकरे

feature-top

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य में 96 लाख फर्जी वोटर जोड़े जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर मतदाता सूची को साफ नहीं किया गया, तो स्थानीय निकाय चुनावों की पारदर्शिता पर सवाल उठेंगे।

राज ठाकरे ने दावा किया कि मुंबई, ठाणे, पुणे और नासिक समेत कई जिलों में लाखों फर्जी नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। वहीं, राज्य चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण दिया कि वोटर लिस्ट पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी प्रक्रिया से अपडेट की जा रही है।

राज ठाकरे ने बिना नाम लिए सत्ताधारी दल पर तंज कसते हुए कहा, “यह मायने नहीं रखता कि आप वोट डालते हैं या नहीं, मैच तो पहले ही फिक्स हो चुका है।”


feature-top