पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र मकवाना का निधन

feature-top

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र मकवाना का मंगलवार को अहमदाबाद में 92 वर्ष की आयु में आयु संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। पार्टी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

मकवाना 1973 से 1989 तक राज्यसभा सदस्य रहे। कांग्रेस प्रवक्ता हीरेन बैंकर ने बताया कि वह राज्यसभा में कांग्रेस संसदीय दल के उप मुख्य सचेतक और सचिव थे।


feature-top