भारत ने काबुल में ‘तकनीकी मिशन’ को दूतावास का दर्जा दिया

feature-top

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत तत्काल प्रभाव से 'काबुल स्थित भारतीय तकनीकी मिशन' को अफ़ग़ानिस्तान में 'दूतावास' के स्तर पर उन्नत कर रहा है।

यह कदम अफ़ग़ानिस्तान के तालिबान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के एक सप्ताह के भारत दौरे के कुछ दिनों बाद उठाया गया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, "अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री की हालिया भारत यात्रा के दौरान घोषित निर्णय के अनुरूप, सरकार तत्काल प्रभाव से काबुल स्थित भारतीय तकनीकी मिशन का दर्जा अफ़ग़ानिस्तान में भारतीय दूतावास के स्तर पर बहाल कर रही है।"


feature-top