एयर इंडिया शुरू करेगी नई दिल्ली-रायपुर उड़ान सेवा

feature-top

छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एयर इंडिया जल्द ही दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है। कंपनी ने 26 अक्टूबर से इस नई उड़ान को संचालित करने का प्रस्ताव नागरिक उड्डयन निदेशालय को भेजा है।

नई उड़ान शुरू होने के बाद दिल्ली के लिए एयर इंडिया की कुल तीन दैनिक फ्लाइटें उपलब्ध होंगी। एयर इंडिया की यह नई उड़ान दोपहर के समय संचालित की जाएगी।

वर्तमान में एयर इंडिया की दो फ्लाइटें सुबह और शाम रायपुर से दिल्ली के लिए चलती हैं। प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार, फ्लाइट संख्या AI 2635 दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे उड़ान भरेगी और 2:05 बजे रायपुर पहुंचेगी।

वहीं, रायपुर से वापसी की फ्लाइट AI 2636 दोपहर 2:35 बजे रवाना होकर 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस नई सेवा से यात्रियों को और अधिक समय विकल्प मिलेगा तथा दिल्ली-रायपुर के बीच हवाई यात्रा और भी सुविधाजनक हो जाएगी।


feature-top