बिहार विधानसभा चुनाव : महागठबंधन की मोहनियां से RJD प्रत्याशी का नामांकन रद्द

feature-top

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है। सुगौली के बाद अब मोहनियां विधानसभा सीट पर भी महागठबंधन की प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया है।

इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने श्वेता सुमन को उम्मीदवार बनाया था। श्वेता सुमन ने तय समय पर अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकिन जांच के दौरान उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। वहीं जन सुराज पार्टी की प्रत्याशी गीता पासी का नामांकन स्वीकार कर लिया गया है।

नामांकन रद्द होने के बाद श्वेता सुमन ने निर्वाचन अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, “मेरे साथ अन्याय हुआ है, मेरे कागजात पूरी तरह सही थे, फिर भी मेरा नामांकन खारिज कर दिया गया।


feature-top