तकनीकी खराबी के कारण एअर इंडिया की मुंबई-अमेरिका फ्लाइट वापस लौटी

feature-top

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI191 को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के तीन घंटे बाद वापस मुंबई लौटना पड़ा।

एअर इंडिया ने बताया कि चालक दल ने संदिग्ध तकनीकी समस्या के चलते सावधानी बरतते हुए विमान को सुरक्षित रूप से मुंबई वापस लैंड कराया घटना के बाद AI191 (मुंबई–न्यूयॉर्क) और AI144 (न्यूयॉर्क–मुंबई) दोनों उड़ानें रद्द कर दी गईं।

प्रभावित यात्रियों के लिए होटल की व्यवस्था की गई है और उन्हें वैकल्पिक उड़ानों में री-बुक किया गया है।


feature-top