लोकपाल अब ‘शौक पाल’ बन गया है : कांग्रेस नेता जयराम रमेश

feature-top

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार निरोधक संस्था लोकपाल पर तीखा कटाक्ष किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि लोकपाल अब “लोकपाल नहीं, बल्कि शौक पाल” बन गया है।

दरअसल, लोकपाल द्वारा सात लग्जरी बीएमडब्ल्यू कारों की खरीद के लिए निविदा जारी की गई है।

इस पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब संस्था का काम सादगी और पारदर्शिता का उदाहरण बनना था, तब वह खुद ऐशो-आराम के साधन जुटा रही है।


feature-top