दिल्ली सरकार ने हटाया यमुना पर छठ पूजा का प्रतिबंध : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

feature-top

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में छठ पूजा की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्षों से यमुना पर छठ पूजा पर लगे प्रतिबंध को इस बार सरकार ने हटा दिया है।

राजधानी में लगभग 17 स्थानों पर मॉडल छठ घाट बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 1000 से अधिक समितियों ने छठ आयोजन के लिए आवेदन दिए हैं। पिछले वर्ष केवल 929 स्थानों पर पूजा हुई थी।

इस बार सरकार सभी घाटों पर टेंट, बिजली, स्वच्छता और शौचालय की व्यवस्था करेगी। प्रत्येक जिले और उप-जिले में कम से कम एक आदर्श छठ घाट बनाया जाएगा।

छठ व्रतियों के स्वागत के लिए भव्य द्वार और पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके साथ ही, भोजपुरी और मैथिली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा, ताकि पूरे शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहे।


feature-top