उत्तराखंड : गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

feature-top

उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के चारधामों के रूप में प्रसिद्ध मंदिरों में से एक गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए।

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने मीडिया को बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर के कपाट पूर्वाहन 11:36 पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए ।


feature-top