छत्तीसगढ़ : 1 दिसंबर से मंत्रालय में लागू होगी आधार आधारित बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली

feature-top

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (अधीक्षण शाखा) ने मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आधार सक्षम बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह नई व्यवस्था 1 दिसंबर 2025 से पूर्ण रूप से प्रभावशील होगी। इस प्रणाली के तहत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति अब आधार आधारित बायोमैट्रिक माध्यम से दर्ज की जाएगी, जिससे उपस्थिति प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाया जा सकेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में मंत्रालय के सभी विभागों के भारसाधक सचिवों को निर्देश जारी किए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी अधिकारी और कर्मचारी 7 नवंबर 2025 तक AEBAS पोर्टल पर स्व-पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें।


feature-top