मतदाता सूची सुधार अभियान पर चुनाव आयोग की बड़ी तैयारी

feature-top

चुनाव आयोग ने देशव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूचियों को शुद्ध और अद्यतन करने की योजना पर चर्चा हुई।

एसआईआर अभियान का मुख्य उद्देश्य पुराने, गलत और फर्जी रिकॉर्ड हटाना तथा अवैध विदेशी मतदाताओं की पहचान कर उन्हें सूची से बाहर करना है। आयोग इस बार यह अभियान चरणबद्ध तरीके से शुरू करेगा।

पहले चरण में असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में यह अभियान चलेगा, क्योंकि यहां 2026 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

जहां फिलहाल स्थानीय निकाय चुनाव चल रहे हैं या होने वाले हैं, वहां एसआईआर अभियान बाद में शुरू किया जाएगा ताकि चुनावी मशीनरी पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।


feature-top