- Home
- टॉप न्यूज़
- पश्चिम बंगाल में 1,000 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस
पश्चिम बंगाल में 1,000 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस
22 Oct 2025
, by: Prakash
पश्चिम बंगाल में चुनाव संबंधी निर्देशों का पालन न करने पर करीब 1,000 बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के तहत की गई है।
संबंधित बीएलओ ने निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) की बार-बार अपील के बावजूद ERO-Net पोर्टल पर अपना नाम दर्ज नहीं कराया, जिसके आधार पर नोटिस जारी किए गए।
नोटिस में कहा गया है कि ऐसा न करना कर्तव्य की गंभीर उपेक्षा और अधिनियम की धारा 32 का उल्लंघन है। इस धारा के तहत चुनावी कार्य में लगे सभी अधिकारी चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने के लिए बाध्य हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
