बारनवापारा : हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल

feature-top

बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र के हरदी वन ग्राम में हाथी के हमले में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कनकुराम ठाकुर (60) के रूप में हुई है, जो खेत में काम करने गया था।

जानकारी के अनुसार, डीके जंक्शन के पास खेत में काम करते समय अचानक हाथी ने कनकुराम पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि हाथियों की आमद की जानकारी होने के बावजूद गांव में मुनादी नहीं कराई गई, जिससे यह हादसा हुआ।


feature-top