छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए बिहार के स्टेशनों पर व्यापक इंतजाम: रेलवे

feature-top

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए हाजीपुर मुख्यालय वाले पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) क्षेत्र के सभी स्टेशनों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आने वाले दिनों में छठ पर्व मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के बिहार आने की उम्मीद है।

ईसीआर के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने कहा कि रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों के सुचारू आगमन और प्रस्थान को सुविधाजनक बनाना तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोककर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।


feature-top