उत्तर बस्तर में सीसी मेंबर रामधेर ने 50 साथियों साथ किया आत्मसमर्पण

feature-top

सीसी मेंबर रामधेर ने अपने 50 नक्सली साथियों के साथ महला कैंप में आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया जा रहा है कि सभी नक्सलियों पर मिलाकर करीब 50 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

पखांजूर से लगभग 20 किलोमीटर दूर महला कैंप में सुबह से ही हलचल मची हुई थी। सुरक्षा बलों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण की यह कार्रवाई संपन्न हुई।

जानकारी के अनुसार, रामधेर संगठन का एक बड़ा और प्रभावशाली चेहरा रहा है। उसकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि उसने अकेले नहीं, बल्कि अपने पूरे 50 साथियों के साथ नक्सली विचारधारा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।


feature-top