रायपुर : वक्फ बोर्ड ने हिंदू परिवारों को थमाया नोटिस

feature-top

रायपुर के पुराने बस्ती इलाके में दिवाली से ठीक पहले वक्फ बोर्ड और स्थानीय हिंदू परिवारों के बीच जमीन विवाद गहरा गया है। वक्फ बोर्ड ने यहां रह रहे कई परिवारों को नोटिस जारी करते हुए दावा किया है कि जिस जमीन पर उनके मकान बने हैं, वह वक्फ संपत्ति है।

बोर्ड ने नोटिस में कहा है कि संबंधित परिवार 2 दिन के भीतर कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर अपना जवाब पेश करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस नोटिस को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे पिछले 60 से 70 सालों से यहां रह रहे हैं और उनके पास 1948 और 1965 के रजिस्ट्री दस्तावेज मौजूद हैं। उनका सवाल है कि अगर यह जमीन वक्फ की थी, तो इतने सालों तक बोर्ड चुप क्यों रहा और अब अचानक दिवाली से ठीक पहले नोटिस क्यों थमाया गया?


feature-top