रिया चक्रवर्ती को मिली क्लीन चिट, सुशांत सिंह राजपूत का परिवार जाएगा कोर्ट

feature-top

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में क्लीन चिट दे दी है। जांच एजेंसी ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में कहा है कि सुशांत ने खुदकुशी की थी और रिया या किसी अन्य आरोपी के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

सीबीआई रिपोर्ट के मुताबिक, रिया ने सुशांत के पैसे या सामान में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं की थी। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि सुशांत खुद रिया को अपने परिवार का हिस्सा मानते थे। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने सीबीआई की रिपोर्ट को ऊपरी और अधूरी बताते हुए कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है।

परिवार के वकील का कहना है कि सीबीआई ने चार्जशीट के साथ आवश्यक दस्तावेज़ और सपोर्टिंग एविडेंस नहीं जोड़े हैं और जांच में कई महत्वपूर्ण सबूतों को नज़रअंदाज़ किया गया है


feature-top