- Home
- टॉप न्यूज़
- उत्तरप्रदेश : माफिया अतीक के बेटे उमर को कोर्ट से झटका
उत्तरप्रदेश : माफिया अतीक के बेटे उमर को कोर्ट से झटका
23 Oct 2025
, by: Prakash
माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद को प्रयागराज की सेशन कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उमेश पाल हत्याकांड मामले में कोर्ट ने उमर की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
उमर के वकील ने दलील दी थी कि उसका इस मामले से कोई संबंध नहीं है और उसे गलत तरीके से फंसाया गया है। हालांकि, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया।
बता दें कि 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र में उमेश पाल और उनके दो गनर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।उमर अहमद पर आरोप है कि उसने जेल से ही इस हत्याकांड की साजिश रची थी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
