बिहार चुनाव के लिए 28 अक्तूबर को महागठबंधन जारी करेगा संयुक्त घोषणा पत्र

feature-top

महागठबंधन आगामी 28 अक्तूबर को पटना में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना संयुक्त घोषणा पत्र जारी करेगा। पहले चरण के मतदान से पहले और उसके बाद दूसरे चरण की सीटों के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव संयुक्त रैलियों को संबोधित करेंगे।

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे भी छठ पूजा के बाद, यानी 28 अक्तूबर से, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।


feature-top