छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग का हाई-प्रोफाइल मामला, सरकार ने जांच के दिए आदेश

feature-top

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग से जुड़े हाई-प्रोफाइल स्कैंडल और ब्लैकमेलिंग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए 2001 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. आनंद छाबड़ा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, डॉ. छाबड़ा वर्तमान में आईजी रैंक के अधिकारी हैं और 2003 बैच के आईजी रतनलाल डांगी से दो बैच सीनियर हैं। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, जांच अधिकारी ने महिला और संबंधित आईपीएस अधिकारी की शिकायतों की बिंदुवार जांच प्रारंभ कर दी है।

सरकार आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद करेगी। गौरतलब है कि आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। यह शिकायत एक पुलिस उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) की पत्नी ने की है।

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि अधिकारी पिछले सात वर्षों से उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कुछ डिजिटल साक्ष्यों का भी उल्लेख किया है, जिन्हें जांच अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।


feature-top