आंध्रप्रदेश : बस में आग लगने से 20 यात्री जिंदा जले

feature-top

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बड़ा हादसा हो गया। हैदराबाद से बंगलूरू जा रही सवारियों से भरी बस में भीषण आग लग गई।

जानकारी के अनुसार कावेरी ट्रैवल्स की एक बस में कुरनूल के उपनगर चिन्नातेकुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर आग लग गई।

इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताया है।


feature-top