अच्छे दिन आने वाले हैं’ का नारा देने वाले विज्ञापन गुरु पीयूष पांडे का निधन

feature-top

भारतीय विज्ञापन जगत के दिग्गज और रचनात्मकता के प्रतीक पीयूष पांडे का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। चार दशक से अधिक समय तक ओगिल्वी इंडिया से जुड़े रहे पीयूष पांडे ने भारतीय विज्ञापन जगत को नई पहचान और दिशा दी।

उनके रचनात्मक अभियानों ने न केवल ब्रांड्स को नई ऊँचाई दी, बल्कि लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी। पीयूष पांडे को भारत के सबसे प्रभावशाली विज्ञापन विशेषज्ञों में गिना जाता है। उन्होंने देश के चर्चित राजनीतिक नारों “अब की बार, मोदी सरकार” और “अच्छे दिन आने वाले हैं” को रचा, जो जन-जन की जुबान पर चढ़ गए।

उनके निधन से विज्ञापन जगत, राजनीतिक संचार और रचनात्मक समुदाय में शोक की लहर है। विज्ञापन के इस ‘मास्टर स्टोरीटेलर’ को उनके विचार, दृष्टि और अनोखी शैली के लिए हमेशा याद किया जाएगा।


feature-top