वक्फ बोर्ड का मकसद किसी को बेदखल करना नहीं — वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज

feature-top

पुरानी बस्ती क्षेत्र में वक्फ बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के बाद उठे विवाद पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि वक्फ का उद्देश्य किसी भी हिंदू भाई की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है।

डॉ. सलीम राज ने बताया कि दिवाली पर्व को ध्यान में रखते हुए एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है ताकि संबंधित परिवार अपने कागजात प्रस्तुत कर सकें। उनका कहना है कि वक्फ बोर्ड का मकसद किसी को बेदखल करना नहीं, बल्कि किराए की राशि को वर्तमान दर पर तय करना है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग गलत भाव से माहौल बना रहे हैं, जबकि वक्फ बोर्ड पूरी संवेदनशीलता के साथ मामले को देख रहा है। डॉ. सलीम राज ने यह भी स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ी तो संबंधित परिवारों को एक साल तक का समय भी दिया जा सकता है।


feature-top