- Home
- टॉप न्यूज़
- राजनांदगांव : लालबहादुर नगर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर
राजनांदगांव : लालबहादुर नगर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर
राजनांदगांव जिले के लालबहादुर नगर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। करीब एक माह पहले नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन न तो कब्जाधारियों ने जमीन खाली की और न ही प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई की।
वार्ड क्रमांक 14 स्थित डोंगरगढ़ मेन रोड किनारे सरकारी जमीन पर दर्जनभर लोगों ने कब्जा कर रखा है। यह स्थान राष्ट्रीय राजमार्ग से महज दो किलोमीटर की दूरी पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कब्जे की शिकायत पहले ग्राम पंचायत में भी की गई थी, लेकिन तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर पंचायत बनने के बाद मामला दोबारा सुर्खियों में आया, परंतु कार्रवाई के नाम पर अब भी लापरवाही बरती जा रही है।
1 सितंबर को नगर पंचायत ने रोड किनारे बने कुछ अवैध निर्माणों पर नोटिस जारी किया था। इसके बाद 10 सितंबर को कारण बताओ नोटिस भेजा गया। जब कब्जा नहीं हटाया गया तो 25 सितंबर को प्रशासन ने केवल दो अतिक्रमणों पर कार्रवाई की, जबकि तीसरे कब्जाधारी को उसी दिन सिर्फ समझाइश देकर छोड़ दिया गया।
अब एक महीना बीत चुका है, लेकिन बाकी अतिक्रमण जस के तस बने हुए हैं। इस मामले में अधिकारियों पर पक्षपात के आरोप लगने लगे हैं। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार अब अगले कुछ दिनों के भीतर बुलडोजर कार्यवाही की जाएगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
