बलौदाबाजार : बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ने की झूठी खबर फैलाने वाले तीन युवक गिरफ्तार

feature-top

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर लोगों को भड़काने और आंदोलन के लिए उकसाने के मामले में पलारी पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ग्राम लरिया में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने की झूठी खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित की थी।

जांच में पता चला कि मूर्ति स्थापना के समय ही उसकी उंगली में हल्की दरार थी, जो बारिश और धूप के कारण बढ़ गई थी। इसे आधार बनाकर युवकों ने भ्रामक पोस्ट डालकर लोगों को भड़काने की कोशिश की।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों — लक्ष्मी नारायण डहरिया (24), गौतम कुर्रे (20) और पालक भारद्वाज (23) — को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी खुद को भीम आर्मी का सदस्य बता रहे हैं, जिसकी जांच जारी है।


feature-top