रायपुर में बढ़े अपराध को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार को घेरा

feature-top

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दीपावली के दौरान राजधानी में बढ़ी मारपीट, चाकूबाजी और हत्या की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि त्योहार के तीन दिनों में 45 से अधिक अपराध की घटनाएं हुई हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। बैज ने आरोप लगाया कि प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार और गोलीबारी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं, वहीं नशीली दवाओं की तस्करी भी तेजी से बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और गृह विभाग पर नाकामी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपराध नियंत्रण पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में रायपुर “चाकूपुर” बन गया है, जहां सरेआम गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। बैज ने मांग की कि ईमानदार अधिकारियों को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाए और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देना बंद किया जाए, तभी प्रदेश की स्थिति सुधर सकती है।


feature-top