- Home
- टॉप न्यूज़
- कोरबा पुलिस ने 38 लाख की अवैध शराब नष्ट की
कोरबा पुलिस ने 38 लाख की अवैध शराब नष्ट की
कोरबा पुलिस ने 38 लाख 24 हजार रुपए मूल्य की 21,372 लीटर अवैध शराब नष्ट की। इसमें 16,414 लीटर महुआ शराब, 3,415 लीटर देसी शराब और 1,543 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल थी, जिसे विभिन्न मामलों में जब्त किया गया था।
नष्टीकरण की कार्रवाई कलेक्टर की मौजूदगी में की गई। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि यह शराब छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 2,192 न्यायालय से निराकृत मामलों से संबंधित थी।
इनमें सर्वाधिक 554 मामले पाली थाना, 261 कटघोरा थाना और 225 हरदीबाजार थाना क्षेत्र से जुड़े थे, जबकि शेष जिले के अन्य थानों के थे। इससे पहले जून और अगस्त 2025 में भी कोरबा पुलिस ने लगभग 11,715 लीटर महुआ, देसी और विदेशी शराब नष्ट की थी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
