- Home
- टॉप न्यूज़
- दिल्ली में छठ पर्व पर रहेगा सरकारी अवकाश
दिल्ली में छठ पर्व पर रहेगा सरकारी अवकाश
25 Oct 2025
, by: Prakash
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि छठ पर्व के अवसर पर सोमवार 27 अक्टूबर को सरकारी अवकाश रहेगा।
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस पर्व पर सोमवार को इसलिए अवकाश किया जा रहा है, क्योंकि चार दिन के इस पर्व के तीसरे दिन व्रती सूर्यास्त के समय नदी या तालाब के किनारे जाकर अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं।
उन्होंने कहा कि यह छठ पूजा का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन सुबह से ही तैयारी शुरू हो जाती है और पूरा परिवार किसी न किसी कार्य को पूरा करने में लगा रहता है।
मुख्यमंत्री के अनुसार इसी तथ्य को ध्यान में सरकार ने सोमवार 27 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश किया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
