मर जाऊंगा लेकिन RJD में वापस नहीं जाऊंगा : तेज प्रताप

feature-top

बिहार विधानसभा चुनाव में नई पार्टी 'जनशक्ति जनता दल' बनाकर ताल ठोंक रहे लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने राजद में कभी वापस नहीं जाने की बात कही है.

महुआ में तेज प्रताप यादव ने कहा, "हम मरना कबूल करेंगे लेकिन वापस उस पार्टी में नहीं जाएंगे." तेज प्रताप ने साफ कहा कि मेरे लिए मेरा स्वाभिमान बड़ी चीज है. मुझे बड़ा से बड़ा पद भी मिले तो भी मैं वापस उस पार्टी में नहीं जाऊंगा.


feature-top