IPS आत्महत्या मामला: अनुसूचित जाति आयोग ने मांगी 7 दिनों में रिपोर्ट

feature-top

आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में अब हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग ने भी संज्ञान लिया है।

इससे पहले राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी। हरियाणा एससी आयोग ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी करते हुए सात दिन के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि यह मामला अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की जातिगत गरिमा, अधिकारों और प्रशासनिक जिम्मेदारी से संबंधित अत्यंत संवेदनशील प्रकरण है। आयोग ने निर्देश दिया है कि इस गंभीर मानवाधिकार और भेदभाव के मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच की जाए।


feature-top