छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 29 अक्टूबर से नया रोस्टर लागू

feature-top

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 29 अक्टूबर से नया रोस्टर प्रभावी होगा। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की स्वीकृति से जारी इस रोस्टर के तहत चार डिवीजन बेंच और 16 सिंगल बेंच में मामलों की सुनवाई होगी।

पहली डिवीजन बेंच में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बिभुदत्त गुरु जनहित याचिकाएं, बंदी प्रत्यक्षीकरण, रिट क्रिमिनल व अवमानना प्रकरणों की सुनवाई करेंगे।

दूसरी बेंच जस्टिस संजय अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल वैवाहिक अपील व अन्य सामान्य मामलों की सुनवाई करेंगे। तीसरी बेंच में जस्टिस संजय श्याम अग्रवाल और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल कमर्शियल व आपराधिक अपीलों पर सुनवाई करेंगे।

चौथी बेंच जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस ए.के. प्रसाद सिविल, कंपनी व टैक्स मामलों की सुनवाई करेंगी। साथ ही 16 सिंगल बेंचों में भी विभिन्न श्रेणियों के मामलों की सुनवाई निर्धारित की गई है।


feature-top