- Home
- टॉप न्यूज़
- केंद्र ने नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
केंद्र ने नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
केंद्र सरकार ने औपचारिक रूप से वर्तमान मुख्य मुख्य न्यायाधीश गवई के उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार ने मुख्य न्यायाधीश गवई को पत्र लिखकर उनके उत्तराधिकारी का नाम सुझाने के लिए कहा है।
न्यायमूर्ति गवई 23 नवंबर को 65 वर्ष की आयु पूरी करने पर सेवानिवृत्त होंगे। न्यायाधीशों की नियुक्ति और तबादले से संबंधित मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश, जिन्हें इस पद के लिए उपयुक्त माना जाता है, को ही भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाता है।
ऐसा माना जा रहा है कि न्यायमूर्ति गवई अपने उत्तराधिकारी के रूप में न्यायमूर्ति सूर्यकांत जो वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं का नाम अनुशंसा करेंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
