गरियाबंद में नायब तहसीलदार की बोलेरो से हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

feature-top

गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र में सारागंव पापराही के पास एक तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार दोनोश साहू की चलती बोलेरो (CG 02 AU 0138) ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

घटनास्थल पर बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के समय बोलेरो में नायब तहसीलदार दोनोश साहू मौजूद थे। हालांकि, सौभाग्यवश वे सुरक्षित रहे।

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।


feature-top