नारायणपुर में फूड पॉइजनिंग से 5 मौतों पर बस्तर सांसद महेश कश्यप का विवादित बयान

feature-top

नारायणपुर जिले के डुंगा गांव में हाल ही में फूड पॉइजनिंग के कारण हुई 5 मौतों के मामले में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने विवादित बयान देते हुए इसे पूर्व की सत्ताधारी कांग्रेस और माओवाद का परिणाम बताया।

बताया जाता है कि मृत्यु भोज के दौरान दूषित भोजन खाने से दो माह की मासूम समेत 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 लोग उल्टी और दस्त से बीमार हुए।

सांसद कश्यप ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार और माओवाद ने क्षेत्र का पर्याप्त विकास नहीं होने दिया, जिसके कारण ग्रामीण मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए और कहा कि इस घटना पर उनकी लगातार निगरानी बनी हुई है।


feature-top