बिहार विधानसभा चुनाव : बीजेपी में शामिल हुईं आरजेडी नेता प्रतिमा कुशवाहा

feature-top

चुनाव प्रचार के बीच आरजेडी छोड़कर प्रतिमा कुशवाहा आज भाजपा में शामिल हो गईं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी में उनका स्वागत किया।

बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रतिमा कुशवाहा ने कहा, 'मैं छठी मैया से आशीर्वाद मांगती हूं कि एनडीए गठबंधन की सरकार बने, ताकि बिहार में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ता रहे।

लालू प्रसाद यादव की पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही। कुछ बाहरी लोग पार्टी में शामिल हो गए हैं, जिससे परिवार और पार्टी दोनों बिखर गए हैं।'


feature-top