- Home
- टॉप न्यूज़
- वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट का भारतीय जीवन बीमा ने किया खंडन
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट का भारतीय जीवन बीमा ने किया खंडन
भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी ने अपने निवेश को लेकर उठे सवालों पर द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट का खंडन किया है। एलआईसी ने स्पष्ट किया है कि उसके सभी निवेश पूर्ण पारदर्शिता, ईमानदारी और निर्धारित मापदंडों के तहत किए गए हैं।
दरअसल, अमेरिकी अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि भारतीय अधिकारियों ने मई माह में एक प्रस्ताव तैयार किया था, जिसके तहत देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी से करीब 3.9 अरब डॉलर, यानी लगभग 34 हजार करोड़ रुपये, अदाणी समूह की कंपनियों में निवेश किए जाने की बात कही गई थी।
हालांकि, एलआईसी ने इन सभी दावों को भ्रामक और पूरी तरह झूठा बताया है। निगम ने कहा है कि उसके सभी निवेश निर्णय वित्तीय मापदंडों, नियामकीय दिशा-निर्देशों और कंपनी की आंतरिक नीतियों के अनुसार ही लिए जाते हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
