गुजरात में बुलेट ट्रेन, बिहार में वोट की चाह — तेजस्वी यादव

feature-top

बिहार राज्य में चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष और राघोपुर से राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर तीखा प्रहार किया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव के मूड में है, जबकि राज्य में अपराध चरम पर पहुंच चुका है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री पिछले 11 वर्षों से सत्ता में हैं, लेकिन उन्होंने बिहार को क्या दिया? वे गुजरात में कारखाने लगाते हैं, लेकिन वोट मांगने बिहार आते हैं।

गुजरात में बुलेट ट्रेन, बिहार में वोट की चाह रखते हैं बिहार हर दृष्टि से गुजरात से बड़ा राज्य है, देश का हर दसवां व्यक्ति बिहार से है। प्रधानमंत्री ने बिहार के साथ सिर्फ़ धोखे का काम किया है।

गुजरात को जो कुछ दिया गया, उसका एक प्रतिशत भी बिहार को नहीं मिला।” उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब जवाब मांग रही है, लेकिन प्रधानमंत्री के पास कोई जवाब नहीं है।


feature-top