- Home
- टॉप न्यूज़
- इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की 2 महिला क्रिकेटर्स के साथ बदसलूकी
इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की 2 महिला क्रिकेटर्स के साथ बदसलूकी
25 Oct 2025
, by: Prakash
भारत में ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन हो रहा है, जिसमें 8 टीमें हिस्सा ले रही है। 30 सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज हुआ था और अब यह आखिरी चरण में पहुंच चुका है।
टूर्नामेंट का 26वां मुकाबला आज इंदौर में खेला जाना है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का आमना-सामना होगा। इस मैच से पहले चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
दरअसल, इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों के साथ एक बाइक सवार युवक ने पीछा किया, जबकि उनमें से एक खिलाड़ी से छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
