- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- बेंगलुरु में गड्ढे ने ली एक और जान
बेंगलुरु में गड्ढे ने ली एक और जान
बेंगलुरु में कार्यरत 26 वर्षीय बैंककर्मी की होस्कुरु रोड के पास अपने भाई के साथ दोपहिया वाहन पर यात्रा करते समय एक ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रियंका कुमारी पूनिया शहर में ब्रिटेन स्थित वनसेविंग्स बैंक समूह में कार्यरत थीं।
प्रियंका का भाई नरेश कुमार पूनिया मोटरसाइकिल चला रहा था और वह पीछे बैठी थीं। नरेश ने बताया कि सड़क पर गड्ढे के कारण सामने से आ रही कार की गति धीमी हो गई, जिसके बाद उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल पर तत्काल ब्रेक लगा दिया।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना तब हुई जब उनकी मोटरसाइकिल का हैंडल सड़क के दूसरी ओर से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया।
इस टक्कर में नरेश बाईं ओर गिर गया जबकि उसकी बहन दाईं ओर। दुर्भाग्यवश, ट्रक आगे बढ़ते हुए प्रियंका के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वही, नरेश के हाथ और पैर में चोटें आईं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
