बिहार : भागलपुर में बीजेपी नेता बब्लू यादव को गोली मार दी गई

feature-top

भागलपुर डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि बरारी थाना क्षेत्र के टीएनबी लॉ कॉलेज लेन में भाजपा नेता विवेकानंद प्रसाद उर्फ ​​​​बबलू यादव को गोली मार दी गई। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बबलू यादव अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान सुरजीखिल निवासी सूरज तांती अपने साथियों के साथ मौके पर पहुँचा और कथित तौर पर उन पर दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने यादव को मायागंज अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि हमला किसी पुराने विवाद के चलते हुआ है।


feature-top