रायगढ़ : आईएएस पर अभद्र टिप्पणी, भाजयुमो नेता गिरफ्तार

feature-top

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता अजीत गुप्ता को आईएएस अधिकारी पर अभद्र टिप्पणी करना महंगा पड़ गया।

एनटीपीसी लारा परियोजना के विरोध में आंदोलन करने के कुछ दिनों बाद अजीत गुप्ता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर घरघोड़ा एसडीएम एवं 2022 बैच के आईएएस अधिकारी दुर्गा प्रसाद के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। पोस्ट वायरल होने पर प्रशासनिक हलकों में नाराजगी फैल गई।

देर रात पुलिस ने अजीत गुप्ता को उनके घर से हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में धारा 151 सीआरपीसी के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की। देर रात उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया।


feature-top